पुलिस ने चाक चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था
हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर अर्ध रात्रि से ही स्नान करने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मकर सक्रांति का संक्रमण काल आज रात्रि है। और पुण्य काल कल पूरे दिन है इसलिए मकर सक्रांति अधिकांश लोगों द्वारा 15 जनवरी को भी मनाई जा जाएगी। मकर संक्रांति के स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस बल को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। शनिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पिछले स्नानों के दौरान सामने आता रहा है कि अचानक से भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए पहले से ही सभी तैयारी करके रखना है। हर जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने पर उपयोग करेंगे।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…