Categories: hindiUttarakhand

मनसा देवी मंदिर हादसे से सबक; CM धामी बोले-संख्या के हिसाब से हो भक्तों की व्यवस्था – Uttarakhand

Lessons learnt from Mansa Devi temple accident; CM Dhami said- arrangements for devotees should be made according to their numbersइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में भगदड़ मचने की घटना के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। एक दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बता दें कि रविवार को हुए इस दुखद हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 22 से अधिक लोग घायल हुए थे।यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे हरिद्वार में मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर, टनकपुर में पूर्णागिरि धाम, नैनीताल में कैंची धाम, अल्मोड़ा में जागेश्वर मंदिर और पौड़ी में नीलकंठ महादेव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रख कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि इन मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं का पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन अनुभव प्राप्त हो।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसके लिए दोनों मंडलों-गढ़वाल और कुमांउ में आयुक्तों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए जिसमें संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। धामी ने विशेष रूप से मनसा देवी मंदिर परिसर के सुनियोजित विकास, वहन क्षमता में वृद्धि और व्यवस्थित दुकान प्रबंधन पर बल देते हुए श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का अनिवार्य पंजीकरण तथा श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करते हुए दर्शन की चरणबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। मनसा देवी मंदिर को जाने वाले पैदल सीढ़ी मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ मच गयी थी जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी थी तथा ढाई दर्जन अन्य घायल हो गए थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

2 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

2 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

2 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

3 hours ago