

2 bodies found in the debris, 15 missing…CM Dhami said – every life is precious for usइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarkashi Dharali Cloudburst Live: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आई तबाही के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से बात की. साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की टीम बनाई गई है. बिजली की लाइनों को ठीक करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए एक-एक जान कीमती हैं. सीएम धामी ने धराली का हवाई सर्वे किया है. सीएम धामी ने कहा कि बिजली बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती का काम है.सेना का राहत-बचाव अभियान.उत्तरकाशी में आपदा प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. अब तक आर्मी के 11 घायल जवानों को आईटीबीपी मातली में पहुंचाया गया है.उत्तराखंड के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात कीउत्तरकाशी में आई भीषण तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात की. सांसद अनिल बलूनी ने मुलाकात की तस्वीर भी एक्स पर शेयर किया है.स्वास्थ्य सचिव अस्पताल का जायजा लेने पहुंचेआईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, आईएएस अभिषेक रुहेला स्मार्ट कंट्रोल पहुँचे. धराली हर्षिल में आयी आपदा का राहत एवं बचाव कार्य की ले रहे जानकारी. अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव. दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल में लिया जायजा. धराली आपदा के मद्देनजर दून में बेड रिजर्व.कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में लगातार हो रही है बारिशकुमाऊं मंडल के छह जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण बुधवार को कुमाऊं नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर,पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर की 70 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. जिसमें नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे समेत डिस्ट्रिक्ट हाईवे और विलेज रोडें शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ नदी-नाले भी उफान पर हैं. हल्द्वानी की गौला, कोसी, दाबका, रामगंगा, कैलाश समेत, बागेश्वर की सरयू, पिथौरागढ़ में काली और गोरी नदी भी उफान पर है. प्रशासन लगातार हालातों पर निगाह बनाए हुए है.उत्तरकाशी आपदा में 6 लोगों की मौतउत्तरकाशी में आपदा आने के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 2 लोगों की लाश मिली है. इसके साथ ही आपदा में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. लापता लोगों ने सेना के 7-8 जवान हैं. 300 लोग रेस्क्यू के काम में लगे हुए हैं. 150 से ज्यादा लोगों को अबतक बचाया गया है.उत्तरकाशी हादसे पर इंडिया गठबंधन ने दो मिनट का रखा मौनउत्तराखंड में हादसे पर INDIA गठबंधन ने दी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गयी और 160 से अधिक लोगों को बचा लिया गया।उत्तरकाशी में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशनजनपद उत्तरकाशी में एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन 20 घंटे में सिर्फ गंगनानी तक पहुँच पाया. लेकिन गंगनानी के पास बादल फटने से पुल बहने के कारण हालात काफी खराब और आगे बढ़ना संभव नही है. एनडीआरएफ दो टुकड़ी गंगनानी से आगे न बढ़ पाई है. वहीं सड़क धंसने से हालात बेहद खराब है.आर्मी जीओसी पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन देखनेधराली रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी खबर. आर्मी जीओसी-इन-सी, सेंट्रल कमांड का दौरा. लेo जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता हैं जीओसी-इन-सी. मौसम अनुकूल होने पर आयेंगे धराली रेस्क्यू ऑपरेशन में.धराली में अब तक 160 लोग बचाए गएधराली में अबतक 160 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. 4 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 50 लोग लापता हो गए हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में मौजूद हैं. 2 दिन उत्तरकाशी में ही कैंप करेंगे सीएम धामी. रोड खोलने के लिए भारी मशीनों का इंतजार किया जा रहा है. सड़क, पुल टूटने से धराली से संपर्क कटा हुआ है. ऑपरेशन चलाने के लिए मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है.राज्यपाल को रिपोर्ट देने पहुंचे अफसरराज्यपाल को रिपोर्ट देने पहुंचे अफसर. आपदा और गृह सचिव रिपोर्ट देने पहुंचे. उत्तरकाशी आपदा को लेकर देंगे रिपोर्ट. नैनीताल के खैरना डोलकोट में बारिश के बाद नाले में पानी बढ़ गया है. सिमलखा बेतालघाट जाने वाली सड़क में पानी बढ़ने से यातायात बाधित हुए हैं. इसी इलाके में 2021 में भी आपदा ने तबाही मचाई है जिससे आसपास और निचले इलाकों में खतरा बना हुआ है.ऋषिकेश एम्स में तैयारी पूरीउत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के घायलों के ईलाज के लिए ऋषिकेश एम्स ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. ट्रॉमा सेंटर सहित घायलों के लिए वार्ड रिजर्व कर दिए गए हैं. मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर की मदद से घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया जा सकता है. एम्स डारेक्टर प्रो मीनू सिंह ने बताया कि ऋषिकेश एम्स घायलों के ईलाज के लिए पूरी तरह तैयार है. राज्य सरकार की गाइड लाइन अनुसार एम्स में तैयारी कर ली गई है.24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे अधिकारीउत्तरकाशी में नदी के बढ़े जल स्तर व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. धराली उत्तरकाशी में सभी सरकारी एजेंसियां, विभाग और सेना आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं. बीती रात 130 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. बंद रास्तों को खोला जा रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.उत्तरकाशी में अब कैसे हैं हालातजनपद उत्तरकाशी में आसमानी आफत के बाद हालात बेहद काफी खराब है. बाढ़ के बाद कई जगह से हाइवे जमीदोंज हो गया है. जगह-जगह लोग यात्री फंसे हुए हैं.रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर आई सामनेउत्तरकाशी के धराली गांव में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें जवान मलबों के बीच लोगों की तलाश कर रहे हैं. मलबे और बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. रेस्क्यू ऑपरेशन में आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और उत्तराखंड पुलिस की टीम लगी हुई है.उत्तरकाशी आपदा में फंसे लोगों के लिए पूजा-अर्चनाधराली आपदा में फंसे लोगों की सलामती के लिए अब पूजा पाठ भी शुरू हो गया है. आपदा में अकाल मृत्यु को प्राप्त लोगोँ की आत्मा की शांति के लिए आज टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई.उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम धामी ने की समीक्षामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई है. उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है तथा प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए गए हैं. भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार स्थिति में हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. प्रदेश सरकार राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुँचाने हेतु कटिबद्ध है.200 लोगों को निकालने के लिए ITBP के जवान बना रहे हैं रास्तारेस्क्यू ऑपरेशन के तहत आईटीबीपी और आर्मी के जवान धराली में बीच गांव में फंसे ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए वहां करीब 25 फीट ऊंचे मलबे में रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अस्थाई पुलिया बनाने की कोशिश की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 200 लोग फंसे हुए हैं.देहरादून और ऋषिकेश में आईसीयू बेड रिजर्व करने का आदेशउत्तरकाशी में आई आपदा को लेकर सीएम धामी ने निर्देश दिया है कि घायलों के लिए देहरादून, ऋषिकेश में ICU बेड आरक्षित किया जाए. प्रभावितों के मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया जाए और इसके लिए तीन मनोचिकित्सक भी धराली भेजे गए हैं. वहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर गुरमीत सिंह का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है. आपदा कंट्रोल रूम में आने का था प्रोग्राम. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी निर्देश दिया है कि रोड कनेक्टिविटी जल्द से जल्द ठीक की जाए. बैली ब्रिज की जरूरत, तो बनाया जाए.उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे बंदउत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड और सैलाब की वजह से बंद हो गया है. कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह बह चुकी हैं. कहीं 100 मीटर तो कहीं 200 मीटर तक रास्ता गायब है. बीआरओ की टीम लगातार हाईवे को खोलने की कोशिश कर रही है. लेकिन तबाही का मंजर बेहद भयावह हैं.उत्तरकाशी-हर्षिल राहत बचाव ऑपरेशन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. घने कोहरे और बारिश के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उड़ान भरना मुश्किल हो गया है. मौसम में सुधार के बाद भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन शुरू होगा. हर्षिल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारतीय वायुसेना ने तुरंत अपनी तैयारी शुरू कर दी. बरेली में Mi 17 और ALH Mk-III, आगरा में An-32 और C-295 रात भर की तैयारी के बाद उड़ान भरने के लिए तैयार हैं. आगरा और बरेली स्टेशनों पर राहत और बचाव सामग्री लादने और बचाव अभियानों के लिए विमानों को तैयार करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया जा रहा है.
