महाराज ने सिद्धेश्वर मंदिर में साफ- सफाई के बाद की पूजा अर्चना

देहरादून। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने भी कर्ज़न रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में साफ सफाई करने के बाद पूजा अर्चना की। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा।

पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम के चार शीतकालीन मंदिर केदारनाथ मंदिर ओमकारेश्वर, उखीमठ, बद्रीनाथ नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, गंगोत्री मंदिर मुखवा और यमुनोत्री मंदिर, खरसाली सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन विशेष पूजा अर्चना की जायेगी।
महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनायें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

22 seconds ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

13 minutes ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

34 minutes ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

1 hour ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

2 hours ago