मातृशक्ति का आशीर्वाद और स्नेह हमारी सबसे बड़ी ताकत… –

  देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर की ओर से कांवली रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में हजारों महिलाओं की सहभागिता के साथ ‘रक्षाबंधन महोत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और हिस्सों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी पहुंचे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।राधा-कृष्ण और वृंदावन की आकर्षक झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। राधा-कृष्ण की झांकी के पात्रों ने मातृशक्ति पर पुष्पवर्षा की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति समाज को अपनी जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने आयोजन के लिए अभिनव थापर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का पर्व है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और भाईचारा मजबूत करने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची सभी महिलाओं, क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया।इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी, जसविंदर गोगी, नवीन जोशी, चरणजीत कौशल, संग्राम सिंह पुंडीर, संगीता गुप्ता, गरिमा दसौनी, पिया थापा, रामकुमार थपलियाल, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, गुरचरण कौशल, डॉ. दीपक बिष्ट, विमलेश वर्मा, अमेन्द्र बिष्ट, अनिल नेगी, मोहन काला, नितिन चंचल, अमृता कौशल, अनिता दास, मालती देवी, शुभम सैनी, अजीत यादव, स्वाति नेगी सहित कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत

हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह…

2 hours ago

किंग ऑफ उत्तराखंड’ को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे –

ऋषिकेश। भूमि और पारिवारिक विवादों में दखल देकर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और…

2 hours ago

सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव

देहरादून:  सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहे व्यक्ति की तलाश में SDRF…

6 hours ago

एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप

देहरादून:  नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालय ठोस और…

7 hours ago

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23…

8 hours ago