*मैं बुआ और मुख्यमंत्री धामी जी मामा के रूप में बच्चों के साथ हैं सदैव खड़े -रेखा आर्या*

*मैं बुआ और मुख्यमंत्री धामी जी मामा के रूप में बच्चों के साथ हैं सदैव खड़े -रेखा आर्या*
*कोविड में अनाथ बच्चो के खातों में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की माह नवम्बर व दिसम्बर की कुल 363.09 लाख रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से गई भेजी-रेखा आर्या*
कोविड महामारी से अनाथ बच्चों के लिए शुरू की गई थी वात्सल्य योजना,सरकार हर बच्चो तक पहुंचा रही सुविधा-रेखा आर्या
*माह नवम्बर, 2023 में 6062 लाभार्थी एवं दिसम्बर, 2023 में 6041 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि-रेखा आर्या*
*देहरादून*: उत्तराखंड सरकार के द्वारा कोविड महामारी से प्रभावित ऐसे बच्चों की सहायता करने के लिये मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुभारंभ की गयी है जिनके माता पिता की मृत्यु कोविड महामारी के कारण हुयी है। वात्सल्य योजना के अंतर्गत राज्य के उन सभी परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिनके परिवार के सदस्य की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण हुई है। कोविड-19 के समय में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार के द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया है। योजना के अंतर्गत ऐसे निराश्रित और असहाय बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गयी जिसमे निराश्रित बच्चों के साथ-साथ उन परिवारों को भी आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। 
इसी के तहत आज विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक वित्तीय वर्ष 2021-22 से लाभार्थियों को माह अक्टूबर, 2023 तक की किश्तों का भुगतान किया जा चुका है।अब मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत लाभार्थियों को रू०तीन हजार प्रतिमाह की दर से PFMS के माध्यम से माह नवम्बर, 2023 में 6062 लाभार्थी एवं दिसम्बर, 2023 में 6041 लाभार्थियों को कुल रू0 363.09 लाख की धनराशि भेजी गई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार हर गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी है।कोविड में असहाय हो चुके लोगो व बच्चो के लिए मुख्यमंत्री धामी जी ने वात्सल्य योजना शुरू की थी जिसका की आज हर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ ले रहा है।कहा कि हमारी सरकार गरीबो के साथ हर समय खड़ी है उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं।आज प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

4 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

5 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

5 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

5 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

8 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

9 hours ago