उत्तराखंड
Share1
Advertisement
देहरादून ,को जनपद उत्तरकाशी के थाना चिन्यालीसौड़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि उत्तरकाशी मार्ग पर नालूपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक जितेंद्र गिरी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार तक पहुँच बनाई व कार में सवार एक युवक को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
उक्त युवक *कैलाश पुत्र श्री दुर्गा प्रसाद, उम्र- 18 वर्ष, निवासी- नालूपानी, धरासू बैंड, उत्तरकाशी* द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF जवानों का आभार व्यक्त किया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम में *अपर उप निरीक्षक जितेंद्र गिरि, मुख्य आरक्षी मनोज चौहान, कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह, कॉन्स्टेबल संदीप सिंह व उपनल चालक जितेंद्र नेगी* उपस्थित रहे।
Share1
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…