– श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन
– एक यूनिट रक्तदान से बचती है तीन लोगों की जान – महेंद्र भट्ट
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे आप दूसरों को जिंदगी दे सकते हैं। उन्होंने लोेगों से अपील की कि समाज में रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज देहरादून में डांडा राजीव नगर स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। यह रक्तदान शिविर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान की बहुत कमी थी। डेंगू और कोरोना जैसी महामारी के समय भी रक्त की जरूरत होती है। यदि समाज जागरूक होगा तो कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कई सामाजिक कार्यकर्त्ताओं और पत्रकारों को सम्मानित भी किया।
शिविर में स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी पहुंचे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया और आयोजकों की सराहना की। संस्कृति विभाग की उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी शिविर में पहुंची। प्रदेश के नामी न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने कहा कि आज भी लोगों में रक्तदान को लेकर संशय है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद या कई बार प्रसव के बाद घायल या मरीज को तुरंत रक्त की जरूरत होती है, लेकिन रक्त देने के लिए लोग कतराते हैं, ऐसे में मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। उनके अनुसार एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचती है। रक्तदान से बोनमेरो और अधिक मजबूत होती है और इससे शरीर का लाभ ही होता है। उन्होंने कहा कि मानसिक वहम है कि रक्तदान से किसी तरह की शारीरिक कमजोरी होती है।
लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के संयोजक राजेश रावत ने बताया कि यह उनका नौंवा रक्तदान शिविर है। वह मानते हैं कि रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों में जागरूकता भी आती है और जरूरतमंदों के लिए रक्त भी उपलब्ध होता है। मंच संचालन विजय उनियाल ने किया।
शिविर में कुल 87 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। एक यूनिट से 03 लोगों की जान बचती है। इसलिए 87 यूनिट रक्तदान से 250 से अधिक जरूरतमन्द मरीजों की मदत्त हो सकेगी। शिविर में कई पत्रकारों और युवतियों ने भी रक्तदान किया। शिविर महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया था। इस टीम में अमित चंद्रा, डा. सोनाली, दानिश, विवेक, विकास शामिल थे। इस मौके पर डा. एसडी जोशी, डा.एम चक्रवर्ती, विचार एक नई सोच संगठन के राकेश बिज्लवाण, सीओ सिटी नीरज सेमवाल, प्रकाश बडोनी, गंगाधर पंवार, राकेश पंवार, मयंक राना, गोपेश्वर सेमवाल, बालेश्वर रावत, अंकित रौथाण, बार एसोसिएशन के महासचिव राजवीर सिंह बिष्ट, महेंद्र आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…