Categories: hindiUttarakhand

रक्षाबंधन से पहले उत्तराखंड में मिठाई कारखाने पर छापा, खोया-छैना पर चल रहे थे कीड़े-मकौड़े…गंदे टीनों में भरे मिले रसगुल्ले – myuttarakhandnews.com

बाजपुर । रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में मिठाई की दुकानों और एक निर्माण स्थल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार नकली मावा व उससे बनी मिठाइयां बरामद की गईं।
उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में अभियान चलाया गया। सबसे पहले उत्तराखंड स्वीट्स पर छापेमारी की गई। यहां कीड़े-मकौड़ों से युक्त करीब 50 किलो खोया व छैना से बनी मिठाइयां मिलीं। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। खोये के नमूने लेने के साथ ही गंदगी को लेकर चालान की कार्रवाई की गई।
कुलदीप गुप्ता स्वीट्स पर छापेमारीइसके बाद कुलदीप गुप्ता स्वीट्स पर छापेमारी की गई। यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड मिलाकर नकली मावा तैयार किया जा रहा था। दुकान संचालक ने भी पूछताछ के दौरान मिल्क पाउडर और रिफाइंड से नकली मावा तैयार करने की बात स्वीकार की।
टीम को मौके से करीब 80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी और करीब डेढ़ कुंतल मिलावटी केक-लौज बरामद हुआ। दुकान संचालक ने इन्हें स्वेच्छा से नष्ट करने की सहमति दी, जिसके बाद सैंपलिंग कराकर तैयार मिठाइयों और मावे को नष्ट कराया गया। मामले में एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग की ओर से अन्य कार्रवाई अलग से की जा रही है।
गंदे टीनों में भरे मिले रसगुल्लेएसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिठाई निर्माण की सूचना पर भी कार्रवाई की गई। एक स्थान से रसगुल्ले गंदे टीनों में भरे मिले। इनमें कीड़े, पतंगे और मक्खियां पड़ी हुई थीं। मौके से मिल्क पाउडर व रिफाइंड समेत अन्य सामग्री भी बरामद हुई। प्रथम दृष्टया रसगुल्ले मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार किए जाने की सभवना जताई गई है। अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार मिठाइयों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए नष्ट कराया गया।
कार्रवाई में तहसीलदार बाजपुर प्रताप सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक कृपाल राठौर, सतपाल बाबू, राजस्व उपनिरीक्षक आकाश सैनी समेत खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर में हुआ पहला ऐतिहासिक वार्षिकोत्सव, समारोह में महिलाओं ने बांधा समां –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर में पहला ऐतिहासिक वार्षिकोत्सव…

4 hours ago

नेपाल में भीषण आपदा के मद्देनजर SDRF हाई अलर्ट … –

शारदा बैराज और घाटों पर बढ़ाई निगरानी, नदी तटों से दूर रहने की अपीलचम्पावत। नेपाल…

11 hours ago

बाला गौरिया’ से देश-दुनिया तक पहुंचेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति –

 देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक आस्था और लोक देवताओं की गाथा अब बड़े पर्दे…

12 hours ago

तिब्बत की ओर से आई बाढ़ के कारण उत्तरी नेपाल में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता – myuttarakhandnews.com

  भोटे कोशी नदी में पानी बढ़ने से स्थिति बिगड़ी. 400 से अधिक लापता हैं.…

13 hours ago