राजधानी दिल्ली मे देश रत्न सम्मान से नवाजे जायेंगे उत्तराखंड के डॉक्टर मनीष भट्ट
आइये जानते हैं की कौन है, डॉक्टर मनीष भट्ट जिम्हे देश रत्न सम्मान से नवाज़ा जायेगा –
मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तर कशी जिले के बरह्मपुरी गाँव से आने वाले मनीष भट्ट एक डॉक्टर के साथ साथ महान समाजसेवी भी है जो करीब 16 से अधिक वर्षो से अपने डॉक्टरी के पेशे के साथ लोगों की सहायता करते है,
वो वर्ष 2008 से उत्तरकाशी में फ़ार्मेसी के माध्यम से लोगो की सेवा करते रहे है और 2010 में 108 जैसी इमर्जेंसी सेवा दे चुके है 2021 में कोविड -19 अपनी जान की परवाह किए बिना राजकीय गवर्नमेंट हॉस्पिटल ऋषिकेश में लोगो की सेवा की और कोविड वॉरीअर से नवाज़े गये और उनके इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए समय समय पे उन्हें अलग अलग संस्थान और सरकार द्वारा सम्मानित किया गया, वो IDA के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं, भारतीय डेंटल एसोसियेशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष भट्ट के इस सफर मे कई उतार चढाव आये पर वो निर्भीकता से अपना कार्य लगातार कर रहें हैं,
डॉक्टर मनीष भट्ट एवं उनकी पत्नी डॉक्टर पूजा भट्ट के द्वारा ऋषिकेश में श्री बदरी विशाल मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर संचालित किया जा रहा है। ड्रा मनीष एवं उनकी पत्नी पूजा पिछले पांच वर्षो से ऋषिकेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कर रहे है। इनकी विशेषता यह है की दोनो पति पत्नी जरूरतमंद लोगों की निशुल्क सेवा भी करते है। बड़ी बात यह है की समय समय पर गांव गांव में कैरियर काउंसिलिंग भी करते है व गांव गांव में स्वास्थ्य कैंप भी लगाते है।युवाओं को प्रेरित करने व सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। दूर दराज गांव से निकले इन युवाओं के हौसले को सलाम। इनका परिवार समाज और देश सेवा से जुड़े रहे है। डा. मनीष के पिताजी भारतीय सेना में सेवा दे चुके है, इनके छोटे भाई भी भारतीय सेना में सेवा दे रहे है। इनके खून में ही देश सेवा का जज्बा है और इस सम्मान कर श्रृंखला मे एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है जिसमे मनीष भट्ट राष्ट्रीय सम्मान देश रत्न से नवाजे जायेंगे यह सम्मान दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जायेगा |
Post Views: 16
Post navigation
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…