रिक्शा चालकों का चालान के नाम पर उत्पीड़न पर कांग्रेस सड़क पर उतरी

जोरदार रैली निकाल जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
देहरादून। ई रिक्शा चालकों का चालान के नाम पर उत्पीड़न किये जाने के विरोध में ई रिक्शा चालकों एवं कांग्रेसियों ने नगर निगम से जिलाधिकारी कार्यालय तक नारेबाजी के बीच रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से परिवहन सचिव उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित किया। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व चकराता विधायक प्रीतम सिंह एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में ई रिक्शा चालक एवं कांग्रेसजन नगर निगम में इकटठा हुए और वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर उत्पीड़न को बंद किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को परिवहन सचिव को संबोघित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि ई रिक्शा चालकों की मांगें उचित है और उनका समाधान किये जाने की आवश्यकता है और इस मामले को विधानसभा में उठाकर ई रिक्शा चालकों के लिए कानून बनाये जाने की मांग की जायेगी अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

ज्ञापन में कहा गया कि दून ई रिक्शा एसोसिएशन की और ई रिक्शा चालकों चालान एवं रूटों को लेकर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। उनकी समस्याआंे का तत्काल प्रभाव से समाधान किये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने ज्ञापन में कहा कि ई रिक्शा चालकों का व्यापक स्तर पर चालान किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है और चालकों ने प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ तक का प्रतिबंध हटाये जाने की मांग की और रात्रि में ई रिक्शा चलाने में चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है और ई रिक्शा चालकों बेवहज चालान काटे जा रहे उन पर रोक लगावाई जाये।
ज्ञापन में सुप्रीम कार्ट के आदेशानुसार फोर वीलर के लाईसेंस पर चलाने की मंजूरी दी जाये और आरटीओ द्वारा ई रिक्शा का अलग से लाईसेंस जारी किया है उस लाइसेंस पर रोक लगवाई जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि ई रिक्शा से जो रोड टैक्स लगाया है और रोड टैक्स को रदद किया जाये क्योंकि ईवी पालिसी के तहत प्रथम एक एक लाख वाहन की रोड टैक्स में छूट प्रदान की गई है। ज्ञापन में ई रिक्शा की संख्या जिले में निर्धारित की जाये की मांग की गई और वर्तमान में ई रिक्शा के पंजीकरण रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई जाये।
इस अवसर पर ज्ञापन में वर्ष 2019 ई रिक्शा के संचालन पर जो रोक लगाई थी आदेश के बाद से ही कुछ ई रिक्शा चालकों ने ई रिक्शा का संचालन नहीं किया वह खडे खडे कबाड हो चुकी है और कबाड में बेच दी गई है उस सभी ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन रदद किया जाये व उन सबका ई रिक्शा का रोड टैक्स माफ किया जाये। इस अवसर पर ज्ञापन में नई गाडियों के रजिस्ट्रेशन पर आरटीओ द्वारा रोक लगाई गई है इसे हटाया जाना चाहिए और ई रिक्शा को राज्य सरकार द्वारा स्टैंडों की व्यवस्था कराई जाये। ज्ञापन में कहा गया कि ई रिक्शा चालकों को अलग से लाईसेंस अनिवार्यता समाप्त की जाये।
इस दौरान ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर धरना, प्रदर्शन एवं अधिकारियों का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदर्शन करने व रैली निकालने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मारूफ राव, रवि फुकेला, सुलेमान, निवर्तमान पार्षद नीनू सहगल, निखिल कुमार,,रमेश कुमार, आनंद त्यागी ,अर्जुन सोनकर, दीप वोहरा , आतियात खघन, जहांगीर खान, विवेक चौहान, अशोक शर्मा ,दिनेश नेगी ,राजिंद्र खन्ना ,ओम प्रकाश , सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुरेश परछा ,ओमी यादव , गुलशन , अशोक ,हेम राज ,नमन कुमार, आसिफ, अमन रावत ,संजय, सुल्तान, कुल प्रकाश, भूपेन्द्र कुमार, मुकेश, अकमल सहित अनेकों ई रिक्शा चालक व कांग्रेसी शामिल रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

20 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago