रिश्वत लेते पीआरडी जवान गिरफ्तार मास्टरमाइंड दारोगा फरार

विजिलेंस ने एसआई व पीआरडी जवान पर भ्र्ष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया
हरिद्वार। विजिलेंस ने झगड़े के मुकदमे में गम्भीर धाराओं का भय दिखाने वाले सब इंस्पेक्टर व पीआरडी जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। तीस हजार की रिश्वत लेते पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सब इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया। थाना बहादराबाद में दारोगा व पीआरडी जवान कर खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है पूरा मामला
9 जनवरी 2024 को शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके गाँव की रहने वाली महिला ने 2 जनवरी को थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार में उसके व 13 अन्य लोगो के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच शांतरशाह चौकी में तैनात एसआई पंकज कुमार कर रहे थे। दारोगा ने मुकदमे में बड़ी धारा लगा कर जेल भेजने का डर दिखाकर बार-बार सेवा करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे। कुछ समय पहले जरूरी खर्च बताकर 20 हजार रुपए ले भी चुके है।
इसके अलावा मुकदमा खत्म करने के एवज में 30-40 हजार रुपये की और मांग कर रहे। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम का गठन किया । टीम ने 10 जनवरी को पीआरडी जवान सुरेन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता से 30 हजार की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसआई पंकज कुमार लोगों की आवाजाही का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया ।
तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों पीआरडी जवान सुरेन्द्र कुमार एवं एसआई पंकज कुमार चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना जारी है। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें ।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

12 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago