लोकसभा चुनाव से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने बनाई रणनीति

आईजी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में कहा, संवेदनशील स्थल चिन्हित कर एहतियात कदम उठाएं जाएं

 बॉर्डर चेक पोस्ट पर  CCTV कैमरे लगा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें

देहरादून। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस विभाग ने मशक्कत शुरू कर दी है। आई.जी. गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने एसएसपी/एसपी सहित जनपदों के सभी नोडल/राजपत्रित अधिकारियों को लोक सभा चुनाव से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जरूरी निर्देश दिए।

देखें अहम निर्देश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत समस्त जनपद प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर समुचित पुलिस प्रबन्ध करा लिया जाए।

▪️चुनाव पर असर डालने वाले असामाजिक तत्वों/व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाए।

▪️बार्डर क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु समीपवर्ती प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर बॉर्डर पर स्थापित बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शस्त्र/मादक पदार्थों/करेंसी आदि की तस्करी करने वालों पर लगातार कड़ी  कार्यवाही की जाए।

▪️उत्तराखण्ड से लगे  राज्यों पर स्थित बॉर्डर चेक पोस्टों पर निगरानी हेतु CCTV स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अलावा समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम पोर्टल से प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गढ़वाल रेंज के समस्त जनपद प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

42 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago