Categories: hindiUttarakhand

वाह रे करप्शन! उत्तराखंड के मदरसा में मिड डे मील में लाखों का गबन, इन पर गिरेगी गाज – Uttarakhand

Wow corruption! Lakhs embezzled from mid day meal in a madrasa in Uttarakhand, action will be taken against themइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)लक्सर: लक्सर के नगला खुर्द,जसोद्दरपुर और मौहम्मदपुर कुन्हारी के तीन मदरसों में लाखों रुपये का गबन पकड़ा गया है। लक्सर कोतवाली में तीनों मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शासन को लक्सर के कुछ मदरसों में मिड डे मील योजना के पैसों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसमें सरकार की ओर से जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।जिलाधिकारी ने बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ को मामले की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान नगला खुर्द गांव में स्थित मदरसा दारुल उलूम असगरिया,जसोद्दरपुर में स्थित मदरसा केजीएन और मौहम्मदपुर कुन्हारी के मदरसा रशीदिया में मिड डे मील योजना के तहत सरकार से मिले लाखों रुपये का कोई हिसाब नहीं मिला। खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मदरसों में बच्चों के फर्जी नाम पते लिखे गए थे।मिड डे मील के लिए राशन की खरीद आदि का कोई बिल भी रिकार्ड में नहीं मिला। मामले में तीनों मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर इस पर जवाब मांगा गया था। लेकिन, उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

12 minutes ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

56 minutes ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

2 hours ago