*विधायक निधि के तहत 17 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण*

 
 
*विधायक निधि के तहत 17 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण*
 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड़ स्थित पंजाबी बिरादरी भवन में पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्वारा लोहड़ी उत्सव समारोह एवं नवनिर्मित भवन के लोकर्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी विधायक निधि से लगभग 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुझे खुशी है कि आज यहां पर लोहड़ी पर्व के साथ-साथ मेरी विधायक निधि से लगभग 17 लाख की लागत से पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन का निर्माण किया गया है। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने सोसाइटी सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है। यह पर्व सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमें समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

1 hour ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago