श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को मिला ’राम मंदिर’ का निमंत्रण

अजेंद्र अजय बोले निमंत्रण पा कर हूं अभिभूत और गौरवान्वित, देखिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र की पहली झलक
देहरादून। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी आमंत्रित किया गया है। आज बीकेटीसी कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकुर सिंह ने अजेंद्र को निमंत्रण पत्र दिया।
अजेंद्र ने निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में उन्हें चमोली जनपद की जिला कार समिति के प्रचार प्रमुख का दायित्व मिला था। राम मंदिर निर्माण को लेकर करोड़ों-करोड़ों लोगों द्वारा देखा गया स्वप्न अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 500 वषों के सतत संघर्ष और असंख्य हुतात्माओं के बलिदानों के फलस्वरूप 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व क्षण का साक्षी बनने के लिए निमंत्रण पा कर वे अभिभूत और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी जगत सिंह चौहान, बीकेटीसी सदस्य कृपा राम सेमवाल, राजपाल झड़धारी आदि उपस्थित थे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र की पहली झलक अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12ः30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए विशेष प्रकार का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया। ये निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है। इनमें 4000 संत और 2200 अन्य मेहमान हैं। साथ ही छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। आपको निमंत्रण पत्र की पहली झलक दिखा रहा है। कार्ड के कवर पर प्रभु राम के बाल स्वरूप की तस्वीर है और अंत में श्रीराम मंदिर की यात्रा का सारांश दिया गया है।
निमंत्रण पत्र को बेहद पेशेवर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों का ब्योरा तो है ही, हर अतिथि का फत् कोड भी तय है। आने के समय, गाड़ी के लिए तय पार्किंग की जगह और प्राण प्रतिष्ठा की अवधि शामिल है।
इसके कवर पर लिखा है :- अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या। इस निमंत्रण पत्र के बॉक्स में 5 चीजें भेंटस्वरूप रखी गई हैं।
पहली भेंट :- अयोध्या में निर्माणाधीन श्री जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर वाला कार्ड, जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो छपा है।
दूसरी भेंट :- एक छोटे से लिफाफा में रखा पीला अक्षत।
तीसरी भेंट :- कार्यक्रम वाले दिन के लिए वाहन पास, जिस पर वाहन नंबर लिखने की जगह है। साथ ही गूगल मैप का फत् कोड भी है जिससे अतिथि आसानी से पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं।
चौथी भेंट :- संकल्प संपोषण पुस्तिका। इसमें साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों का संक्षिप्त विवरण है। इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे अंत में अशोक सिंघल का जिक्र है।
पांचवी भेंट :- कार्यक्रम की जानकारी देने वाला एक कार्ड है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम हैं।
कार्यक्रम का विवरणनिमंत्रण पत्र में कार्यक्रम का समय के साथ विवरण है। अतिथियों के आने का समय सुबह 11ः30 बजे रखा गया है। 11ः30 से 12ः30 बजे तक गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12ः30 बजे से अतिथियों का भाषण होगा। फिर मंदिर में दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ निर्देश और निवेदकों के नामों का भी जिक्र है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

25 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

45 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago