श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 125 रोगियों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून की ओर से अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्यण जन सेवा समिति के तत्वधान मे राज पैलेस वैडिंग प्वाइन्ट, गुरु रोड, लक्ष्मण चौक, देहरादून में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 125 रोगियों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी गई व उनकी ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर इत्यादि की जांचें भी निशुल्क की गई।
राज पैलेस मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्यण जन सेवा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष/प्रबंधक अरूण कुमार शर्मा ने किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉ आयुषी बसलियाल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डॉ पूजा नेगी, नेत्र रोग विभाग से डॉ स्तुति मगंलम व नाक कान गला रोग विभाग से डॉ रिया सिन्हा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर का गुरु रोड, पटेल नगर, पार्क रोड, सरस्वती सोनी मार्ग व मालवीय रोड आदि के क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago