श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने किया 232 नव प्रवेशी मुख्य आरक्षियों का स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेल नगर की ओर से पुलिस लाइन में स्वास्थ परीक्षण शिविर लगाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् पुलिस संचार प्रशिक्षण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में निवनियुक्त 232 मुख्य आरक्षियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में 163 पुरुष एवम् 69 महिला आरक्षियों के स्वास्थ्य की जाॅच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने सभी नव प्रवेशी मुख्य अरक्षियों को 9 माह की सफल ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिविर का शुभारंभ पुलिस दूरसंचार के पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) कृष्ण कुमार वी.के. ने किया। रिजर्व पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी 232 मुख्य आरक्षियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग विभाग से डाॅ सिमरन चैधरी, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ पूजा नेगी, हड्डी रोग विभाग से डाॅ अनुपम शर्मा, डायटीशियन प्रीति सैनी, सुप्रीया यादव ने चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार वसंत वल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हरीश चन्द्र नरूला, निरीक्षक राम गोपाल सिंह एवम् अमित कुमार एवम् आरटीसी में नियुक्त समस्त आडटडोर एवम् इनडोर प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

25 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

45 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago