सफल छात्र- छात्राएं जूनियरों का भी मार्ग प्रशस्त करें- कुलाधिपति

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रथम एल्युमिनाई मीट
स्लम में भी करना चाहते हैं काम- डॉ. प्रदीप सेमवाल
आर्थिक आधार पर प्रतिभाओं को गोद लेने का विचार
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के पास आउट विद्यार्थियों की एल्युमिनाई मीट का बुधवार को आयोजन किया गया। पथरीबाग स्थित कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र.छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने अपने संदेश में पास आउट छात्र-छात्राओं के सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के पास आउट छात्र- छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय की छवि भी जुड़ी होती है। उनके सफल होने पर विश्वविद्यालय भी गौरवान्वित महसूस करता है। छात्र- छात्राएं स्वयं सफल होने के साथ ही अपने जूनियरों का भी मार्ग प्रशस्त करें ताकि उन्हें मंजिल तक पहुंचने में आसानी हो सके। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. यशबीर दीवान ने कहा कि एल्युमिनाई मीट में केवल जुड़ना ही नहीं होता बल्कि यह एक दूसरे को आगे बढ़ाने में भी सहयक होता है। कई बार एल्युमिनाई अपने जूनियरों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
अतः छात्र छात्राओं के लिए यह सहयोग और एक दूसरे की मदद का मंच भी होना चाहिए। विश्वविद्यालय की एल्युमिनाई एसोसियेशन के अध्यक्ष डा. प्रदीप सेमवाल ने कहा कि हम सब मिलकर इस पर काफी काम कर रहे हैं। यदि सभी एल्युमिनाई का सहयोग रहा तो हम जल्द ही स्लम एरिया की बस्तियों में जाकर समाज के उस तबके के लिए भी काम करना चाहते हैं जिसे अन्देखा किया गाया या जहां अभी भी मदद की दरकार है। यही नहीं हमारी कोशिश रहेगी की आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को गोद लेकर हम एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोण् संजय पोखरियाल ने कहा कि एल्युमिनाई मीट बहुत बड़ी चीज होती है। इसे एक साधारण सभा न समझें। यह ही एक ऐसा मौका होता है जब पास आउट विद्यार्थी विचार सांझा करते हैं। अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं और नई ऊंचाई को छूने का प्रयास करते हैं। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. गीता रावत ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों को यहां देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
हमें उम्मीद है आगे भी छात्र.छात्राएं ऐसे मौके पर आकर अपने जूनियरों के प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे छात्र आगे बढ़ रहे हैं। इससे भी अच्छी बात होगी कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के पास आउट छात्र.छात्राएं न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाएं बल्कि अपने जूनियरों का भी मार्गदर्शन करें। प्रोण् प्रीति तिवारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से हर संभव मदद मिलती है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारे विद्यार्थी और ऊंचाई को छुएंगे। अपने संबोधन में डॉण् मनीष कुमार ने कहा कि हम इस मौके पर अपने पुराने विद्यार्थियों को देखकर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। इस मौके पर अध्ययनरत छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया। पुराने छात्र- छात्राओं में डाण् सुनील किस्टवालए डॉ. शिखा मिश्रा, सिमरन अग्रवाल, पिंकी पांडेए, वैभव गर्ग ने अपने विचार रखे और विश्वविद्यालय के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन डॉ. ज्योत्सना कुकरेती ने किया। इस मौके मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। स्टूडेंट काऊंसिल का भी सक्रिय योगदान रहा।
श्री स्टार प्रोडक्ट लांच
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग के तत्वावधान में तैयार श्री स्टार ब्रांड से कई प्रोडक्ट लांच किए गए। इस मौके पर छात्र.छात्राओं द्वारा तैयार लड्डू और अचार के पैकेट बिक्री के लिए रखे गए। जिसको बड़ी संख्या में छात्र.छात्राओं और शिक्षकों ने खरीदा। इससे पूर्व हेस्को की साइंटिस्ट डॉ. किरन नेगी ने होमसाइंस विषय से जुड़े उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे आने का छात्र.छात्राओं से आह्वान किया। होम साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. लता सती ने कहा कि विभाग की कोशिश है कि इस तरह की गतिविधियां आगे भी चलती रहें। इसके लिए विभाग छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहा है। इस मौके पर नेहा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद थीं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

3 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

15 minutes ago

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

4 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

9 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago