साल के जश्न पर खूब छलके जाम, प्रदेश में 30 करोड़ की शराब गटक गए लोग
उत्तराखंड में साल 2024 के स्वागत की जहां धूम रही वहीं वन डे बार लाइसेंस भी खूब बांटे गए। नए साल के जश्न पर खूब जाम छलके तो वहीं बड़ा आकंड़ा सामने आया। आबकारी विभाग की भी नए साल के जश्न में खूब चांदी हुई। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा बार लाइसेंस राजधानी देहरादून में बांटे गए।
तो वहीं नए साल पर प्रदेश आए सैलानी और स्थानीय लोग करीब 30 करोड़ रुपये की शराब पी गए। यह आंकड़ा केवल अंग्रेजी शराब की बिक्री का बताया जा रहा है। आइए जानते है
डिटेल्स..उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों पर नए साल 2024 के स्वागत के लिए अलग-अलग तैयारियां की गईं थीं। होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट आदि सभी जगह अच्छी खासी बुकिंग थी। तो वहीं आबकारी विभाग ने पूरे 10 दिनों तक बार के लिए अनुमति पोर्टल को 24 घंटे चालू रखा।
बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश में कुल 329 वन डे बार लाइसेंस दिए गए। इसमें सबसे ज्यादा बार लाइसेंस राजधानी देहरादून में 208 लोगों को दिए गए। वहीं नैनीताल में 82 वन डे बार लाइसेंस बांटे गए। वहीं हरिद्वार में 5, अल्मोड़ा में 8, पौड़ी में 13, टिहरी में 10 वन डे बार की अनुमति दी गई
बताया जा रहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर ही प्रदेश भर में करीब 30 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। उधर यूपी में शराब के शौकीनों ने नए साल पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
यूपी के लोगों ने नए साल पर जमकर शराब और बीयर पी. दो दिनों के अंदर 30 और 31 दिसंबर को करीब 700 करोड़ रुपये की शराब और वीयर की बोतलें खाली कीं, जबकि सामान्य दिनों में 150 करोड़ रुपये की बिक्री होती है।
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…