सिद्ध पीठ कालीमठ मंदिर में श्री बदरी-केदार मंदिर समिति ने चलाया स्वच्छता -जनजागरण अभियान

कालीमठ/रूद्रप्रयाग। अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने मंदिरों में स्वच्छता तथा जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है इसी क्रम में सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर तथा काली नदी घाट, मंदिर मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मंदिर समिति कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों, महिलामंगल दल तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में भगवान श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, भक्ति -भजन, जागरण कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान हेतु प्रदेशवासियों का आह्वान किया है श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं, दीपोत्सव स्वच्छता अभियान सहित एलईडी से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या के सजीव प्रसारण हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये हुए हैं।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीते दिनों आदि गुरू शंकराचार्य गद्दीस्थल, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, मां चंद्र बदनी मंदिर कारगी चोक देहरादून सहित योग बदरी पांडुकेश्वर, में स्वच्छता एवं जनजागरण भक्ति- भजन आयोजन हेतु अभियान चलाया गया। सभी अधिनस्थ मंदिरों में भी बीकेटीसी जनजागरण एवं स्वच्छता अभियान चला रही है जोकि भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी के बाद तक चलते रहेंगे।। जन जागरण एवं स्वच्छता अभियान में मंदिर समिति कर्मचारी तथा स्थानीय जनता तथा शिक्षण संस्थाये, महिला मंगल दल भी स्वेच्छा से प्रतिभाग कर रहे हैं
कालीमठ में स्वच्छता अभियान में कालीमठ मंदिर व्यवस्थापक प्रकाश पुरोहित,मठापति अबल सिह राणा,वेदपाठी रमेश भट्ट,दिनेश मैठाणी,शुभम राणा,वीरेंद्र रावत,जगदीश कोठियाल,संदीप रावत,संजय सिंह,श्रीकृष्ण देवशाली,जोगिंदर,ग्राम पंचायत प्रधान गजपाल राणा,सहित, महिला मंगल दल, प्राथमिक विद्यालय कालीमठ,उच्चमाध्यमिक विद्यालय कालीमठ,आंगनवाणी कार्यकर्ताओं ने सह भागिता निभाई।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago