स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण

स्वास्थ्य विभाग असम के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक
कहा, स्वास्थ्य क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे दोनों राज्य
गुवाहाटी/देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. धन सिंह रावत ने अपने दो दिवसीय असम भ्रमण के दौरान आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वहां की शैक्षणिक, प्रशासनिक व चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले डा. रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता से शिष्टाचार भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री महंता की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी साझा की।

असम के दो दिवसीय राजकीय प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता से शिष्टाचार भेंट की। स्वास्थ्य मंत्री महंता ने इस दौरान डॉ. रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत उन्होंने गुवाहाटी में स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने अपने राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया।
बैठक में डॉ. रावत ने उत्तराखंड में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं जबकि 65 लाख से अधिक लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) बनाई जा चुकी है। इसके अलावा राज्य में क्षय रोग नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान, रक्तदान अभियान पर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

साथ ही पंचायत स्तर पर सीएचओ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता एवं गैर संचारी रोगों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में संस्थागत प्रसव एवं बाल मृत्यु दर में बेहतर सुधार हुआ है। डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड व असम स्वास्थ्य विभाग कुछ योजनाओं पर आपस में मिलकर कार्य करेंगे। बैठक के उपरांत डॉ. रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज गुवाहाटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक, चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ से मिलकर बातचीत भी की। डा. रावत ने कहा कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है जहां पर सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से आउट सोर्स किया गया है, जिसको उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में भी लागू करने पर विचार किया जायेगा।
इस दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य असम, अविनाश जोशी, संयुक्त सचिव परिणीति, इंद्राणि लसकर, अबुल चौधरी, निदेशक स्वास्थ्य मनोज चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

28 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

38 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

44 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

50 minutes ago