स्वास्थ्य मंत्री ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, अस्पताल के बकाये भुगतान का दिया भरोसा –


देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने  श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार से संबंधित 100 करोड़ रुपये से अधिक की लंबित राशि के भुगतान का मुद्दा भी उठा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार बकाया भुगतान के लिए बजट की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर अस्पताल को लंबित राशि का भुगतान किया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन में अस्पताल की भूमिका की प्रशंसा करते हुए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिह्न भेंट किया।बैठक में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के तहत संचालित विद्यालयों और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दी जा रही शिक्षा के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन लंबे समय से उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्थान मानवता की सेवा और जनकल्याण के कार्यों को इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री

मंत्री; बोले- बहनों का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत,बहनों का स्नेह मेरे लिए किसी वरदान…

9 minutes ago

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों…

17 minutes ago

एक राष्ट्र-एक चुनाव देश की जरूरत, बार-बार चुनाव विकास में बाधक : शिवराज –

 हरिद्वार। हरिद्वार स्थित प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में  आयोजित संत समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज…

23 minutes ago

उत्तराखंड SIR में बीजेपी के लोगों ने चुन-चुनकर मुस्लिम वोटरों के नाम कटवा रहे: कांग्रेस का आरोप – myuttarakhandnews.com

कांग्रेस ने उत्तराखंड में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों के नाम काटे…

49 minutes ago

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून में आयोजित…

1 hour ago