स्वीप चमोली की दिव्यांग मतदाता प्रदर्शनी को राज्यपाल ने सराहा – my uttarakhand news

अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

Share0

Advertisement

*स्वीप चमोली की दिव्यांग मतदाता प्रदर्शनी को राज्यपाल ने सराहा*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य मतदाता महोत्सव में स्वीप चमोली की प्रदर्शनी की खूब चर्चा रही। दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं एवं सक्षम एप्प विषय पर चमोली स्टॉल का का उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने उद्घाटन किया। अपने निरीक्षण में राज्यपाल ने जनपद चमोली द्वारा लगाए गए स्टॉल की दिल खोलकर सराहना की एवं हस्ताक्षर पट पर अपने हस्ताक्षर भी किए।देहरादून में स्वीप टीम का नेतृत्व कर रहे स्वीप सह समन्वयक प्रो. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि जनपद चमोली ने राज्य स्तरीय महोत्सव में दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे सक्षम एप्प, व्हील चेयर, वैशाखी, छड़ी, कंडी, डंडी, रैंप आदि पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया तथा साथ ही गोपीनाथ कला मंच गोपेश्वर द्वारा दिव्यांग मतदाताओं पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में जनपद चमोली के फरस्वान फाट जनता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता खीमसिंह खत्री को राज्यपाल द्वारा राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ बीएलओ पुरस्कार से सम्मानित किया।कार्यक्रम में मतदाता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के अजय कुमार को द्वितीय स्थान, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की रेशमा शाह और राजकीय इंटर कॉलेज छिनका की अंकिता को संयुक्तब रूप से तृतीय स्थान मिला जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर की नुपुर कुंवर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं नकद धनराशि से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य हरपाल रौथाण, जितेंद्र सोनी, सुरेंद्र कठैत, श्वेता बड़वाल, हिम्मत सिंह, राहुल कुमार, दिनेश सिंह, विजय प्रसाद गौड़, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…

2 hours ago

Karwa Chauth 2026: Uttarakhand Announces Holiday for Female Employees | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…

2 hours ago

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…

2 hours ago

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

4 hours ago