Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली| उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल जिला प्रशासन ने भी हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। घटना में अभी तक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है। बढ़ती हिंसा को देखते हुए रामनगर से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई और बनभूलपुरा थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने फिर मोर्चा संभाल लिया। उपद्रवियों ने थाने में आगजनी और तोड़फोड़ की। दंगाईयों ने दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अब पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।डीएम नैनीताल वन्दना सिंह ने कहा, “होई कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में जगह-जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।…..सभी को नोटिस और सुनवाई के अवसर दिए गए…कुछ ने होई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कुछ को समय दिया गया, जबकि कुछ को समय नहीं दिया गया। जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से डिमोलिशन अभियान चलाया गया। यह कोई पृथक गतिविधि नहीं थी और किसी विशेष परिसंपत्ति को टारगेट करके की गई गतिविधि नहीं।हिंसा उसम भड़क उठी जब पुलिस के साथ नगरपालिका के अधिकारी अतिक्रमण स्थल को हटाने गए थे। बुलडोजर चलाने पहुंचे प्रशासन पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया, वहां मौजूद भीड़ ने नारेबाजी और पथराव करते हुए हिंसा को अंजाम दिया।देखते ही देखते पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया। इसके बाद हिंसा की घटना और बढ़ गई। बढ़ते बवाल को देखते हुए पुलिस आलाकमान ने दंगाईयों पर गोली मारने के निर्देश दिए।हिंसा में कई पुलिस कर्मी और नगरपालिका के कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालफिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

6 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

13 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

27 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

55 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago