1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास पकड़ा आरोपी
पूछताछ में कसोल से चरस लाकर बेचने की बात सामने आई
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास एक युवक को 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल क्षेत्र से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात कह रहा है। मामले में थाना क्लेमेंटटाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसटीएफ के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास चेकिंग की जा रही थी।
 
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके काले रंग के बैग से चरस बरामद हुई। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में मादक पदार्थ की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान युसुफ (22), निवासी ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का निवासी बताया गया है। एसटीएफ और थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में बरामद चरस के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। एसटीएफ ने युवाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
 
पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने और किसी भी लालच में नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल नहीं होने का आह्वान किया। साथ ही, नशा तस्करी की जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस थाने या एसटीएफ/एएनटीएफ को सूचना देने की अपील की है।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

29 seconds ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago

रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू मामले में धामी की अपील, आरोप नहीं जांच के आधार पर हो फैसला – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच…

1 hour ago

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप, – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…

1 hour ago