Categories: hindiUttarakhand

1.5 लाख रिश्वत मांगी… उत्तराखंड CM धामी के सामने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा के छलक पड़े आंसू, बताया क्या हुआ – myuttarakhandnews.com

देहरादून : बीते 10 अगस्त को उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में युवा छात्रों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ रखा था। कार्यक्रम में बच्चों ने सीएम धामी के सामने खुलकर बात की। किसी ने एक दिन का सीएम बनकर राज्य में क्या-क्या बदलाव लाएंगे… इस पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में 12वीं की छात्रा शायरा जब अपनी बात रखने सीएम धामी के सामने खड़ी हुई तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई।
शायरा देहरादून में सीएनआई गर्ल्स स्कूल में 12वीं की छात्रा है। सीएम धामी के बच्चों संग विशेष संवाद कार्यक्रम में वो भी पहुंची थी। उसने सीएम धामी के सामने अपना दर्द बयां किया। बताया कि वह ताइक्वांडो खिलाड़ी है। हाल ही में उसने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लिया और गोल्ड मेडल जीता। इस बात को सुनकर धामी खुश हुए और हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि इससे पहले मौजूद लोग कुछ समझ पाते… छात्रा भावुक हो गई।
रिश्वत मांग रहे थे इसलिए इंटरनेशनल नहीं खेल पाईशायरा ने आगे बताया कि वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चुनी गई, लेकिन उसे खेल न पाने का मलाल है। इस दौरान वो भावुक हो गई और बताया कि उससे इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने के लिए 1.5 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई थी। इस पूरे घटनाक्रम को धामी ने गंभीरता से लिया।
सीएम धामी ने ढाढस बंधायासीएम धामी ने जब महसूस किया कि छात्रा भावुक हो गई है और न खेल पाने से वो दुखी है तो धामी ने उन्हें सांत्वना दी और अधिकारियों को उनके स्कूल के बारे में जानकारी जुटाने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया। हालांकि इस पूरे मामले ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने बच्ची के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर जीतने के बावजूद छात्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से रोका गया था।
कांग्रेस के भाजपा सरकार पर आरोपकांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बाद में सरकार, मुख्यमंत्री और भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। हालांकि, शायरा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि उससे रिश्वत किस व्यक्ति ने मांगी।
शायरा ने क्या कहाबाद में शायरा ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखने में असमर्थ रही थीं। शायरा ने कहा कि उसने इस अवसर के बारे में अपने स्कूल या किसी और को सूचित नहीं किया था और इसलिए वह बाकी रकम और रोमानिया में होने वाले इंटरनेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट की यात्रा की व्यवस्था करने में असमर्थ थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago