अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार , वाहन सीज – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

चमोली पुलिस ने 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया, वाहन सीजचमोली ( प्रदीप लखेड़ा )आगामी विधान सभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने हेतु चमोली पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जारी है।इसी क्रम में आज कोतवाली जोशीमठ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक पिकअप वाहन में सब्जी की पेटीयों की आड़ में मलारी की तरफ अबैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा सुराईथोटा बाजार के आगे लोहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त देवेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम-सैफपुर खादर थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र-32वर्ष को वाहन संख्या UK-08-CB-5296 (पिकअप) में 18 पेटी (McDowell’sNo1 Whisky) व 08 पेटी (Royal Stag Whisky) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ पर मु0अ0सं0-18/2024, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

34 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

55 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago