ऋषिकेश। शादियों और पार्टियों के सीजन में अवैध शराब खपाने की तैयारी कर रहे एक युवक को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गढ़ी श्यामपुर के पास मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में हुंडई क्रेटा कार से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की गईं। इनमें रॉयल स्टैग व्हिस्की की 100 बोतलें और बडवाइजर बीयर की 24 बोतलें शामिल हैं। शराब की बोतलों पर डिफेंस कर्मियों के लिए बिक्री और बीयर पर केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लेबल लगे मिले। प्रारंभिक जांच में लेबल और होलोग्राम संदिग्ध पाए गए हैं।आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश आबकारी टीम और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने दिल्ली नंबर की हुंडई क्रेटा कार (DL 4CAZ 9073) को रोककर तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब बरामद हुई। शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल डिफेंस पर्सनल ओनली’ और बीयर पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली’ अंकित था। प्रथम दृष्टया जांच में लेबल और होलोग्राम नकली होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इनकी जांच के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।डिफेंस कैंटीन की शराब बताकर बेचने की थी तैयारीमामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशांत शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, निवासी मोदीपुरम, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आबकारी विभाग के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पर डिफेंस के लेबल इसलिए लगाए जाते हैं, ताकि आम लोगों को यह कैंटीन की शराब लगे। कथित तौर पर इस शराब को शादी और पार्टी के सीजन में खपाने की तैयारी थी।आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद शराब पर लगे लेबल और होलोग्राम की वास्तविकता की जांच की जा रही है।संयुक्त टीम ने की कार्रवाईकार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के साथ जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल और अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल राकेश नाथ व हेमंत सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार और आशीष चौहान शामिल रहे।
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…