थराली / चमोली के नगर पंचायत थराली में खेल विभाग चमोली एवं नगर पंचायत के सहयोग से नगर क्षेत्र में आवासीत जूनियर बालिकाओं का आत्मरक्षा शिविर का समापन हो गया. समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत इस शिविर में मौजूद रही, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत थराली में 10 दिवसीय बालिकाओं की आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड से लगभग 30 बालिकाओं ने इसमें प्रतिभा किया.
उन्होंने कहां की भविष्य में भी तमाम ऐसे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगे भी किये जाएंगे.जिससे कि बालिकाओं का मनोबल मजबूत हो और अपनी आत्मरक्षा के लिए उनको मजबूत एवं सक्षम बनाना है.
और कहा कि आगामी जून माह की छुट्टीयों में भी ऐसे शिविरो के आयोजन के लिए संबंधित विभागों को भी सूचित करेंगे.और नगर क्षेत्र में ऐसे विशेष शिविर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए.
जिससे कि बालिकाओं का आत्मविश्वास बड़े और वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं से कर सके. शिविर के समापन के अवसर पर थराली व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, सभासद दिवाकर नेगी, सभासद मोहन पंत एवं मोहनी देवी, आदि लोगों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष के सहयोग से ऐसे साहसिक कार्यों का आयोजन नगर क्षेत्र में पहली बार किया गया.
इस अवसर पर संतोष पंत, दीपा पटवाल, लक्ष्मी देवी, संजय जोशी आदि लोग मौजूद रहें.l
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…