पहाड़ के 10 हजार युवा करेंगे डिजिटल मार्केटिंग और सीखेंगे ड्रोन टेक्नोलॉजी, आईटीडीए कर रहा तैयारी

पहाड़ के 10 हजार युवा करेंगे डिजिटल मार्केटिंग और सीखेंगे ड्रोन टेक्नोलॉजी, आईटीडीए कर रहा तैयारी
पहाड़ के 10 हजार युवा करेंगे डिजिटल मार्केटिंग और सीखेंगे ड्रोन टेक्नोलॉजी, आईटीडीए कर रहा तैयारी
आईटीडीए के तमाम कैल्क कंप्यूटर केंद्र प्रदेशभर में हैं। इनके माध्यम से और तमाम सरकारी डिग्री कॉलेजों के माध्यम से ये शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग के साथ भी एमओयू किया जाएगा।
पर्वतीय जिलों के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अब डिजिटल मार्केटिंग करेंगे, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी सीखेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आईटीडीए इसकी तैयारी में जुट गया है। आईटी की सात से अधिक विधाओं में 10 हजार युवाओं को पारंगत बनाया जाएगा।
मैदानी शहरों में तो युवाओं के पास इन अत्याधुनिक कोर्स को करने के लिए तमाम संस्थान उपलब्ध हैं, लेकिन पर्वतीय जिलों में इनका भारी अभाव है, इसलिए सरकार विशेषकर पर्वतीय जिलों के ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए यह योजना लेकर आई है।
आईटी विभाग के अफसरों का कहना है कि आईटीडीए के तमाम कैल्क कंप्यूटर केंद्र प्रदेशभर में हैं। इनके माध्यम से और तमाम सरकारी डिग्री कॉलेजों के माध्यम से ये शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग के साथ भी एमओयू किया जाएगा। खास बात ये भी है कि ये कोर्स करने के लिए छात्र को कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा
इसके बजाए उनके अपने ही कॉलेज में आईटी विशेषज्ञ उन्हें ये कोर्स कराएंगे। कोर्स अलग-अलग 150 से 400 घंटे का है। कोर्स करने वाले छात्रों को इसकी किताबी जानकारी के साथ ही व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। मसलन, अगर कोई ड्रोन तकनीकी पर कोर्स करना चाहता है तो उसे ड्रोन के माध्यम से भी सिखाया जाएगा।
एसएचजी में भी होगा लाभकारी
आईटी विभाग ने ये भी तैयारी की है कि इस कोर्स को स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली बेटियों को भी कराया जाएगा। इससे एक ओर जहां उनका एसएचजी ग्रुप और बेहतर चल सकेगा तो दूसरी ओर वह डिजिटल मार्केटिंग जैसी विधाओं से अपने काम को एक नई ऊंचाई दे सकेंगी।
कोर्स कराए जाएंगे
डिजिटल मार्केटिंग, नेटवर्किंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

दिल्ली में CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सांसद अनिल बलूनी भी रहे साथ – myuttarakhandnews.com

  अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अंकिता के…

2 hours ago

कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 17 और 18 अक्टूबर को इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

2 hours ago

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

विकास कार्यों को गति देने का आह्वान देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी)…

2 hours ago

Sathya Sai Seva Organisation to Organise Mega Free Heart Health Camp in Dehradun on November 1 –

 Dehradun: The Sathya Sai Seva Organisation Uttarakhand will organise a Mega Free Heart Health Screening…

3 hours ago

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले…

3 hours ago