चमोली में हुआ इन्सपायर अवार्ड मानक में शत् प्रतिशत नामांकन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यालयी शिक्षा के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जनपद चमोली ने शत् प्रतिशत नामांकन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह बात जिला समन्वयक भौतिक प्रवक्ता गम्भीर असवाल कही।जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद में यू-डाइस में पंजीकृत राजकीय / अशासकीय / मान्यता प्राप्त 520 विद्यालयों के 2518 छात्र-छात्राओं का नवाचारी आइडिया इन्स्पायर पोर्टल पर अपलोड कर इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के लिए कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। इंस्पायर अवार्ड मानक का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने आसपास की सामाजिक एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव विचार प्रस्तुत किये गये।नामांकन के पश्चात नेशनल स्तर पर नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन द्वारा उत्कृष्ट आइडिया का चयन किया जाता है।जिला समन्वयक गम्भीर असवाल ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार को मॉडल या प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिऐ ₹10,000 की प्रोत्साहन धनराशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। उत्कृष्ट नवाचारों को जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। जनपद में सभी विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी नवाचारों का चयन कर निर्धारित तिथि 15 सितम्बर 2026 तक अपलोड कर राज्य में शत् प्रतिशत नामांकन की उपलब्धि प्राप्त कर जनपद चमोली का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि जनपद चमोली से विद्यालयों द्वारा शत् प्रतिशत नामांकन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली/ प्राचार्य डायट आकाश सारस्वत जी द्वारा जिला समन्वयक /ब्लाक समन्वयक ,संस्थाध्यक्षों व सभी शिक्षकों का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

3 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

3 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

3 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

3 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

3 hours ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

3 hours ago