देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून की ओर से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भाउवाला उपकेंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. 1002 रोगियों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया. शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई। मरीजों की ई सी जी व अन्य जांचें भी निशुल्क की गई। रविवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल उपकेंद्र, भाऊवाला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ सेंटर इंचार्ज डॉक्टर अंशुल हटवाल ने किया।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉक्टर अनमोल गोयल एवं डॉ. दीपांशु, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विभाग से डॉ.अनुराधा कपिल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. मनना अग्रवाल, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. अरुण मन्हास नेत्र रोग विभाग से डॉ. राजेश्वर सिंह, मनोरोग विभाग से डॉ. शैली मित्तल, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. प्रियंका गांधी ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर में भाऊवाला, भनवाला, बेलोवाला, डूंगा, थानगांव पट्टी , मिसरास, नुनियास, बकारना, मांडूवाला, नौगांव, कांसवाली, कंडोली, तिलवाड़ी, भगवानपुर जगतपुर खादर आदि क्षेत्र वासियों में शिविर का लाभ उठाया. शिविर को सफल बनाने में चंद्रबल्लभ गैरोला, विशाल कुमार, प्रदीप शुक्ला, सिद्धार्थ बरतवाल, रचना बिष्ट, रोहित रावत, भगवान सिंह, जयपाल, स्वाति, साक्षी मनोडी, निशा रमोला आदि का विशेष सहयोग रहा।
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…