Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा के लिए खतरा बने 106 बागी नेता – Uttarakhand

106 rebel leaders become a threat to BJP in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी। उत्तराखंड में भाजपा के लिए जिला पंचायतों के चुनाव में 106 बागी नेता खतरा बन गए हैं। चम्पावत जिले में सर्वाधिक 29 बागी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पिथौरागढ़ में 16 और नैनीताल में 14 बागी भाजपा के लिए चुनौती बने हुए हैं। पार्टी की डैमेज कंट्रोल टीम अब तक एक भी बागी नेता को नहीं मना पाई है। बागियों को मनाने के लिए भाजपा के दिग्गजों के पास सिर्फ दो दिन का समय है। जिला पंचायत चुनावों में बागी यदि डटे रहे तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है। प्रदेशभर में भाजपा ने जिला पंचायत की 358 सीटों में से 316 सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं।42 सीटों सीटों पर किसी को समर्थन नहीं दिया है। इन्हें स्वतंत्र रखा है। जबकि प्रदेशभर में भाजपा के 106 नेता ऐसे हैं, जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य सीट पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में मोर्चा संभाल रखा है। कुछ सीटें तो ऐसी हैं, जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ दो से लेकर चार बागी नेता चुनौती पेश कर रहे हैं। उधर, अल्मोड़ा जिले में 13 बागी नेता भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। ऊधमसिंह नगर में तीन और बागेश्वर जिले में सिर्फ एक बागी नेता चुनाव मैदान में है। सूत्रों के अनुसार, कुमाऊं में भाजपा के 79 बागी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह से गढ़वाल क्षेत्र में भाजपा के 30 बागियों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनौती दे रखी है। भाजपा ने प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य की 42 से सीटें स्वतंत्र रखी हैं। इन सीटों पर कोई भी पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। स्वतंत्र सीटों पर ही ज्यादा उम्मीदावर चुनाव लड़ रहे हैं। 11 जून तक नाम वापसी का अंतिम दिन है। तब तक भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सारे नेताओं को मना लिया जाएगा। प्रदेशभर में डैमेज कंट्रोल के लिए पंचायतों के प्रभारी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्य कर रहे हैं। – महेन्द्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

8 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

29 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

38 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

51 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

54 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 hour ago