सीआईएमएस कॉलेज की छात्राओं को मिलेगा एनएसीसी में प्रवेश का मोका- ललित जोशी
पढ़ाई के साथ साथ अनुशासन के लिए एनएसीसी जरुरी- ललित जोशी
देहरादून। सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीसी की 11 उत्तराखण्ड़ बालिका बटालियन से मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार 17 मई 2023 को 11 उत्तराखण्ड बालिका एनसीसी बटालियन देहरादून के कर्नल ओ. पी. पाण्डे एवं सीनियर जी. सी. आई. मंजू कैंतुरा ने कॉलेज का निरीक्षण किया और और संस्थान को एनसीसी की मान्यता मिलने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने इस सत्र से एनसीसी की मंजूरी मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी छात्राओं का सौभाग्य है कि उन्हें एनसीसी के माध्यम से अनुशासन के साथ देश सेवा के लिए भी जाने का मौका मिलेगा।
कर्नल ओ. पी. पाण्डे ने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी आपके अंदर अनुशासन तो लाएगा ही साथ में देश की सेना में जाने का भी अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब आप नशे से दूर रहेंगे तभी आपको विभिन्न क्षेत्रों में जाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत (रिटायर्ड) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना गुंसाई ने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…