Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में निर्माणाधीन डैम साइट पर चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल, बचाव कार्य जारी – Uttarakhand

12 workers injured due to rock collapse at an under-construction dam site in Uttarakhand, rescue operations underwayइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ में शनिवार सुबह 11 बजे टीएचडीसी के निर्माणाधीन डैम साइट, हेलंग में चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डैम साइट पर काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली ज्योतिर्मठ से पुलिस बल तुरंत मौके पर रवाना हुआ।जानकारी के अनुसार, डैम साइट पर लगभग 40-50 मजदूर कार्यरत थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक भाग टूटकर गिर गया, जिससे कुल 12 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद कैंप भेजा गया है। 4 मजदूरों को ज्यादा चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीपलकोटी के सरकारी अस्पताल भेजा गया। सुरक्षा के दृष्टिगत डैम साइट से सभी मजदूरों को हटाया गया है। कार्य अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग में शनिवार को हुए भूस्खलन में निर्माण कार्य कर रहे 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना में घायल 8 लोगों में से 4 लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। 1 गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

46 minutes ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

3 hours ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

3 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

5 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

14 hours ago