आईपीआर जागरूकता को लेकर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में 12वां व्याख्यान आयोजित – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा

Share1

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आईपीआर व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत 12वां व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित कुमार जयसवाल ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईपीआर अकादमिक क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा व्याख्यान को अनुभव आधारित ज्ञानवर्धक सत्र बताया।
आई पी आर प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. विधि ढौडियाल ने व्याख्याताओं का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया ।
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल के परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाती नेगी ने ऑनलाइन माध्यम से “अकादमिक जगत में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर)”विषय पर व्याख्यान दिया तथा आईपीआर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. एस. एल. बटियाटा द्वारा डॉ. स्वाती नेगी का धन्यवाद किया गया। राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने अपने व्याख्यान में “बौद्धिक संपदा अधिकार: परिचय और महत्व” विषय पर बात की और आईपीआर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना द्वारा किया गया तथा प्रो. अमित कुमार जयसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. एस. एल. बटियाटा, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. कुलदीप नेगी तथा डॉ. ममता असवाल उपस्थित रहे।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

33 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

55 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago