उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
देहरादून,टिहरी :नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के घंटाकर्ण धाम क्वीली डांडा मे गंगा दशहरा पर्व पर आगामी 27 मई 2025 से 5 जून 2025 तक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। घंटाकर्ण धाम क्वीली डांडा मे विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिव्य यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण व मीडिया प्रभारी नरेंद्र विजल्वाण ने बताया कि आगामी 26 मई को रात्री के समय अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा व 27 मई प्रातः काल से यज्ञ आरम्भ किया जायेगा। 31 मई को पंचम दिवस को हरियाली का सम्पट खुलेगा। 4 जून 2025 को हवन यज्ञ व 5 जून को पूर्णा हूति एवं प्रसाद वितरण के साथ ही भंडारा रखा गया है। महा यज्ञ मे घंटाकर्ण पाठ, रुद्री, विष्णु सहस्त्र नाम पाठ, चंडी पाठ, के साथ ही शांयकालीन आरती की जायेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अध्यक्ष बिजल्वाण भ्रातृ मंडल द्वारा ध्वज पूजन के साथ किया जायेगा। मंदिर पुजारी मनोहरी लाल विजल्वाण ने घंटाकर्ण भक्तों व श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वह गंगा दशहरा पर्व पर अनुष्ठान में शामिल हो कर पुण्य अर्जित करें
Share0
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…