थाना थलीसैण -:आज बुधवार 27अगस्त को 07:30 बजे की आसपास जनपद पौड़ी के पूर्वी नयार नदी में बह जाने की सूचना मिली ।जानकारी पर पता चला कि दो छात्र बाइक UK12D-3795 हीरो IGNITOR से इंटर कॉलेज स्विंशी वेदीखाल की तरफ जा रहे थे ।बाइक सूरज सिंह बिष्ट उम्र 16 वर्ष पुत्र पाल सिंह बिष्ट निवासी डांडा गवीन कक्षा 11 चला रहा था , साथ ही उसके पीछे आर्यन वर्धन उम्र 14 वर्ष पुत्र जीतेन्द्र कुमार निवासी रीठा धार कक्षा 9 बैठा था ।
दोनों ही वेदिखाल रोड की ओर से जा रहे थे, कि बैजरो पुल में पैराफिट से बाईकटकरा गयी ,जिससे बाइक टकराने से पीछे बैठा आर्यन वर्धन नयार नदी में गिर गया ।भारी बरसात के कारण नदी का बहाव आजकल तेज है जिससे आर्यन संभल नहीं पाया व नदी में बह गया जिससे उसको गम्भीर चोट आयी व उसकी मौके पर मौत हो गयी ।पुलिस कार्यवाही जारी है ।उत्तराखंड हलचल सभी से अनुरोध करता है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दें व पहाड़ी इलाकों में वाहन सावधानीपूर्वक चलाये ।
Post Views: 2
Post navigation
अल्मोड़ा, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…
देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…
सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…
देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…
देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the mountainous…