Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस का सख्त ऐक्शन, किरायदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 16 लाख का चालान – Uttarakhand

Police takes strict action against landlords in Dehradun, challan of Rs 16 lakh for not verifying tenantsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने देहरादून में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 162 मकान मालिकों का पुलिस ऐक्ट में दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया, जिसकी कुल राशि 16.20 लाख रुपये है।एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, जिलेभर में शहर से देहात तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 800 बाहरी किरायेदारों का सत्यापन किया। 162 मकानों में सत्यापन के बिना किरायेदार रहते मिले। 132 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई। 44 लोगों का 81 पुलिस ऐक्ट में चालान कर 14 हजार का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा रूट से जुड़े इलाकों में सत्यापन पर फोकस किया गया।दोनों कमिश्नरों की जवाबदेही तय की गईगलत तरीके से अपात्र और संदिग्ध लोगों को आधार कार्ड, वोटर आईडी समेत बिजली पानी के कनेक्शन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए गए हैं। डीएम को भी अपनी ओर से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्त दोनों अफसरों को भी फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन करना होगा। सुनिश्चित करना होगा कि उच्च स्तर से दिए गए निर्देशों का फील्ड में पालन हो रहा है या नहीं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

1 hour ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

2 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

4 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

13 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

14 hours ago