Categories: hindiUttarakhand

16 वें वित्त आयोग की बैठक: उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर मिले आर्थिक पैकेज, कांग्रेस ने रखा सुझाव – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : 16 वें वित्त आयोग की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए कई सुझाव दिए। कांग्रेस से उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर आर्थिक पैकेज का लाभ देने का आग्रह किया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने वित्त आयोग को सौंपे सुझाव पत्र में अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। राज्य निर्माण के पहले वर्ष के बजट के आकार से आज राज्य का बजट चौबीस गुना अधिक हो गया है। इसके बावजूद राज्य में पलायन बड़ी समस्या है।राज्य का 67 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र है। राज्य में खेती योग्य भूमि केवल 33 प्रतिशत है, जिसका अधिकांश भाग असिंचित है। राज्य में नेशनल पार्क, नेशनल सेंचुरी व आरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण विकास की गतिविधियां बहुत सीमित हैं। इस देखते पर्वतीय राज्य के लिए अलग लागत संवेदनशीलता गुणांक निर्धारित करना चाहिए।विषम भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय जनपदों में ग्राम पंचायतें, जिला पंचायत, विकासखंड, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों जनसंख्या घनत्व कम होने के कारण स्थानीय निकायों को निर्धारित जनसंख्या मानदंड में छूट दी जाए। पलायन की रोकथाम के लिए विशेष पलायन रोधी विकास योजना लागू की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान भी मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

54 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago