Categories: hindiUttarakhand

चमोली में प्राकृतिक आपदा के 18 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, पत्नी-बेटे की तलाश जारी.. – myuttarakhandnews.com

चमोली। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले (Chamoli district) के नंदानगर क्षेत्र (Nandanagar area) में आई प्राकृतिक आपदा (Natural disaster) कुंतरी फाली, सैंती और धुर्मा में कभी न भूलने वाले जख्म दे गई। इन गांवों में चारों तरफ चीख पुकार मची है। लोग अपनों की तलाश में बदहवास भटक रहे हैं। जिंदगी की जद्दोजहद के बीच 42 वर्षीय कुंवर सिंह को 18 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाल लिया गया। उनकी 38 वर्षीय पत्नी और दो बेटों को भी जिंदा निकालने के प्रयास चल रहे हैं।
प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण आपदा प्रभावित इन तीन गांवों में मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश में लगे हैं। यहां आपदा के बाद से ही कुंतरी फाली गांव में मलबे में दबे कुंवर सिंह के परिवार के सदस्यों की बचाने की आवाज आ रही थी। उनके रिश्तदोंरो ने इन आवाजों के आधार पर परिवार के चारों सदस्यों के जिंदा होने की पुष्टि राहत टीमों से की तो फिर मलबे से जिंदगी की तलाश शुरू हुई। 18 घंटे बाद कुंवर सिंह को जिंदा निकालने में सफलता मिली। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जबकि कुंवर सिंह की पत्नी कांता देवी, बेटे विकास और विशाल अभी भी मलबे में दबे हैं। रिश्तेदारों और गांव वालों के मुताबिक उनकी आवाजें भी लगातार मलबे के ढेर से आ रही हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं।
लोगों को नहीं मिला संभलने तक का मौकाबुधवार रात को आई भारी बारिश ग्रामीणों के घरों, खेत-खलिआनों और रोजी रोटी के लिए जमा पूंजी को बहाकर ले गई। नंदानगर के व्यापारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि आधी रात को तेज गर्जना के साथ क्षेत्र में बारिश होनी शुरू हुई। अनहोनी के बीच लोग कभी अपने घरों में और कभी घर से बाहर आ रहे थे। लेकिन फाली कुंतरी सहित पूरे क्षेत्र में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीण व आसपास के लोग भी मलबे में जिन्दगी को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं। लापता लोगों के परिजन बेसेध होकर मलबे में दबे घरों को निहार रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

5 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

5 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

5 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

6 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 hours ago