Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

गौरीकुंड के पास गाड़ी पर गिरे पहाड़ी पत्थर, केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं संग हादसे में 2 की मौत, कई घायल – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जनपद के मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में आज सुबह के समय एक मैक्स वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गये। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आज सुबह के समय एक मैक्स वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था। सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड के बीच मुनकटिया लैडस्लाइड जोन में आज सुबह हुई घटना में घायल और मृतक और अन्य लोग जाख देवता की देवडोली लेकर केदारनाथ जा रहे थे। ये सभी उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के स्यालब गांव के रहने वाले हैं।सवा सात बजे के लगभग जब वाहन मुनकटिया पहुंचा तो उसी दौरान मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर आ गिरा। वाहन के ऊपर चट्टान गिरने से वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में 3 लोग घायल हो गये। जिनको रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों ने तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया।
इस भीषण हादसे में नवीन सिंह रावत (35) पुत्र जयेंद्र सिंह, ममता (29) पत्नी चैन सिंह पंवार और प्रतिभा (25) पुत्री गिरवर सिंह, सभी निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी घायल हो गये। इनमें से नवीन सिंह रावत और ममता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। जबकि इस दुर्घटना में रीता (30) पत्नी उदय सिंह और चंद्र सिंह (50) पुत्र कलम सिंह, दोनों निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी की मौत हो गयी।
सामान्य घायलों का विवरण :-1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान2. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।
गम्भीर घायल व्यक्तियों का विवरण :-1. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)2. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)3. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)4. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)

Exit mobile version