Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के चमोली में सुरंग के अंदर टकराईं 2 लोको ट्रेनें, भीषण हादसे में 100 लोग घायल – myuttarakhandnews.com

चमौली: उत्तराखंड के चमौली जिले में (Chamoli tunnel accident) मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरर्पोरेशन THDC की निर्माणाधीन परियोजना साइट पर यह हादसा हुआ है। निर्माणाधीन सुरंग में कर्मचारियों को लाने ले जाने वाली दो ट्रालियां (लोको ट्रेन) आपस में टकार गईं। इस दुर्घटना में 100 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजक्ट(Vishnugad Pipalkoti project) की साइट पर यह एक्सीडेंट हो गया। मंगलवार रात सुरंग में दो ट्रालियां आपस में टकरा गईं, इन ट्रॉलियों में 110 इंजीनियर, कर्मचारी और श्रमिक सवार थे, सभी काम खत्म करके लौट रहे थे। इसमें से 100 सवार घायल हो गए हैं।
2 की हालत गंभीरइनमें से 42 घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और 17 लोगों के विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं 2 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जारी है। घायलों में ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और ओडिशा राज्य के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्राली का ब्रेक फेल हो जाना बताया जा रहा है।
पिछले 10 सालों से चल रहा सुरंग का कामबता दें कि टीएचडीपी अलकनंदा नदी पर 448 मेगावाट की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (hydroelectric project) का निर्माण कर रहा है। इसके लिए कंपनी पीपलकोटी के हाट गांव से हेलंग तक 13. 5 किमी की सुरंग बना रही है। इसमें से करीब 7 किलोमीटर का सुरंग बन भी चुका है। यह निर्माण कार्य पिछले 10 सालों से जारी है।
अचानक हुआ ब्रेक फेलसुरंग के निर्माण कार्य में करीब 2 हजार श्रमिक कार्यरत हैं। मंगलवार को भी कर्मचारी और श्रमिक अपनी ड्यूटी के बाद सुरंग से लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब साढ़ 9 बजे सुरंगमें ला रही ट्राली का ब्रेक फेल हो गया और वह कर्मचारियों से भरी ट्राली से टकरा गई और यह हादसा हो गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 minute ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

22 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

1 hour ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago