चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने छात्र-छात्राओं को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
देहरादून। देहरादून स्थित कम्बाइंड पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून की टीम प्लेसमेंट के लिए कॉलेज पहुंची। प्लेसमेंट ड्राइव में जी.एन.एम. व बी.एस.सी. नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून से आई एच.आर. टीम ने प्रैजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने हॉस्पिटल के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद दो राउंड में छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई। कैंपस ड्राइव में कुल 20 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
प्लेसमेंट पाकर छात्र-छात्राएं बेहद खुश नजर आए तो वहीं अस्पताल के एच. आर. टीम ने प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुए छात्र-छात्राओं की काफी सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी, मैनेजिंग डॉयरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत, प्रिंसिपल डॉ. सुमन वशिष्ठ उपस्थित रहे। कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने चयनित छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इन छात्राओं का हुआ चयन- शालिनी, निधि, हिमांशु, शिवानी, किरन, मोनिका, प्रियंका, साक्षी, अनुसूया, ज्योति, विभांषी, खुशी, फूल कुमारी, तान्या पाल, श्वेता डोभाल, अदिती कुमारी, निधि मैखुरी, दीप्ति, महिमा, हिमांशी पाल।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Thursday launched…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में…
देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…