श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन





प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे
नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज
विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी माॅड्यूलर ओ.टी. का विस्तारीकरण जारी
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अस्पताल के मोड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों का निरीक्षण किया। अत्याधुनिक अल्ट्रामाॅर्डन सुविधाओं से युक्त अस्पताल में संचालित 22 माॅड्युलर ऑपरेशन थियेटरों के डाॅक्टरों व स्टाफ के साथ उन्होंने संवाद किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं के विस्तार में अस्पताल के इन माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों की विशेष भूमिका है। प्रतिवर्ष इन ऑपरेशन थियेटरों में लगभग 25 हज़ार ऑपरेशन हो रहे हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि मरीज़ों को हाईटेक सुविधाओं का लाभ सुगमतापूर्वक मिलता रहे, इसको लेकर सभी अधिकारी, डाॅक्टर व स्टाफ मिलकर सेवा भाव से कार्य करें।
काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी स्पेशलिटी व सुपरस्पेशलिटी सुवाओं के साथ विशेष 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर संचालित हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मरीजों की लाइफलाइन कहा जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों में न्यूरो सर्जरी, कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरो सर्जरी सहित सभी सामान्य, जटिल व अति संवेदनशील ऑपरेशनों को करने की सुविधा इन आधुनिक ऑपरेशन थियेटरों में उपलब्ध है।
अस्पताल में 24 एनेस्थैटिस्ट्स की बड़ी टीम उपलब्ध है। अस्पताल प्रबन्धन की ओर से ऑपरेशन थियेटरों में विश्व स्तरीय तकनीकों की मशीनों को विस्तार दिए जाने पर भी तेजी से काम चल रहा है। महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ को इस सेवा का अवसर अस्पताल के माध्यम से मिला है। मरीज़ों की बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान कर आप सभी नर सेवा नारायण सेवा पुण्य के हकदार बन रहे हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

7 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

14 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

20 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago