Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 23.50 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन – Uttarakhand

A huge crowd of devotees gathered for the Char Dham Yatra, 23.50 lakh people have registered so farइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. शुक्रवार शाम तक ये आंकड़ा 23.50 लाख के पार पहुंच गया. पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 23,50,845 यात्रियों ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है.उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी इजाफा हो रहा है. इस बार भी नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. इस बार भी सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं, जहां 7,92,312 श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. इसके अलावा बदरीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है.बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशनचारधाम यात्रा के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी पंजीकरण की संख्या में इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को ही एक दिन में चार पंजीकरण केंद्रों पर कुल 9895 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया. इनमें हरिद्वार में 4987, ऋषिकेश में 4776, हर्बटपुर में 96 और नयागांव में 36 पंजीकरण दर्ज किए गए. अब तक कुल 57,284 श्रद्धालु ऑफलाइन माध्यम से यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं.2 मई से केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की सुविधा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य यात्रा में सम्मिलित हो सकें. अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चारधाम यात्रा हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है और इस बार पहले ही चरण में भारी संख्या में पंजीकरण से यह साफ है कि आस्था की यह यात्रा इस साल भी ऐतिहासिक होने जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Cong attacks BJP over ‘vote theft’, claims thousands will attend Delhi rally from U’khand

By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…

23 minutes ago

Virasat Sadhana blossoms with melodious voices of school students

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…

34 minutes ago

Research-Writing Skills taught at GEU conference

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…

45 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

3 hours ago