Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में खुलेंगी 23 नई स्पोर्ट्स एकेडमी, इतने एथलीट ले सकेंगे ट्रेनिंग – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में जल्द ही 23 नई स्पोर्ट्स एकेडमी खुलेंगी। इन स्पोर्ट्स एकेडमी में 920 एथलीट और हजार खिलाड़ी ट्रेनिंग ले सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल में शनिवार को खेलकूद और सांस्कृतिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में ये जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘खेलो इंडिया और फिट इंडिया’ कैंपेन पर कहा कि इससे देश और प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है और युवाओं को स्पोर्ट्स की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान संस्कृति, स्पोर्ट्स और लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने पर है।
पहले भी कर चुके एलानइससे पहले सीएम ने बीते साल नवंबर में भी 23 नई स्पोर्ट्स एकेडमी को लेकर ऐसी ही जानकारी दी थी। तब सीएम ने ये भी कहा था कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा। वहीं अक्टूबर में उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन कार्यक्रम में भी सीएम धामी ने 23 नई स्पोर्ट्स एकेडमी खुलने की बात कही थी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अपने भाषण में कहा था कि खेल न सिर्फ युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इसके जरिए युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और संघर्षशीलता जैसे गुण भी विकसित होते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…

1 hour ago

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र

भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…

2 hours ago

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…

3 hours ago

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी फायदे की जानकारी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…

5 hours ago

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है ये धाम | | my uttarakhand news

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…

6 hours ago