23 अक्टूबर 2024 : धामी कैबिनेट की आज हुई केबिनेट बैठक में लिये गये कई फैसले – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड-23 अक्टूबर 2024
देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई ।बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद कई बड़े मुद्दों पर धामी कैबिनेट ने मुहर लग गयी।बैठक में करीब 30 प्रस्ताव आए, जिनमे निम्न बिंदुओं पर फैसला हुआ ।
– पशुपालन विभाग के तहत पहाड़ की आर्थिक बढ़ाने के लिए,ITBP के जवानों को लोकल स्तर पर भेड़,मटन,चिकन,मच्छी उपलब्ध होगा, जिससे 200 करोड़ रुपये का फायदा स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा ।
-मानव वन्य जीव संगर्ष निधि के तहत आर्थिक सहायता और आयुष्मान योजना का लाभ साथ-साथ मिलेगा।
-सिविल न्यायलय विकासनगर में 378 वर्ग मीटर जमीन वकीलों के चेबर के लिए दिए जाने को मंजूरी।सिविल न्यायालय विकास नगर में लीज पर भूमि 1 रुपये पर 30 साल के लिए 358 वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी ।-वित्त विभाग की नियमावली के तहत 5 लाख ही जीपीएफ में अब जमा हो सकेंगे
-कौशल विकास विभाग के तहत एक्सेलेंस सेंटर बनाये गए है कौशल सीखने वाले छात्रों के लिए रहने खाने की व्यवस्था कौशल विकास विभाग करेगा।
-उप औषधि नियंत्रक के पद का सृजन।– अधीनस्थ लेखा परीक्षा सम्मिलियन नियमावली को किया गया संशोधित।-हरिद्वार के सिडकुल में हेली पोर्ट बनाने की तैयारी सीएम लेंगे फैसला कैबिनेट ने किया अधिकृत
-उत्तराखंड सोसाइटी स्टार्ट अप और 17 पद को मंजूरी
-विधुत नियमक आयोग की वार्षिक लेखा परीक्षा से जुडी रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी
– सैनिक कल्याण विभाग वीरता पुरस्कार अशोक चक्र महावीर चक्र शौर्य चक्र के पदक पाए परिजनों को लेकर हुआ फैसला , रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे इसके बजट की व्यवस्था परिवहन विभाग करेगा।
-जल जीवन मिशन के तहत समिति में नए सदस्य रखें जाने को मंजूरी।
-शहरी विकास विभाग के 2007 से पूर्व के कर्मचारियों को पेंशन देने का फैसला ।
-शहरी विकास विभाग नगर निकाय और प्राधिकरण हेतु मलीन बस्तियों के अध्यादेश को कैबिनेट में रखा गया ,3 साल और बढ़ाया गया
-सिचाई विभाग को लेकर बड़ा फैसला -ग्राउंडवाटर और स्प्रिंग के पानी के उपयोग का पर भी पैसे देने होंगे
-उत्तराखंड प्रवधिक शिक्षा विभाग की सेवा सशोधन नियमावली में हुआ संसोधन
-मंत्रिमंडल ने प्रदेश में अगले 3 साल निशुल्क सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी ।
धामी केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में बिगड़ी सुबोध उनियाल की तबीयत , परन्तु नहीं है कोई गंभीर बात

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago