मानसून में जिला प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी –

 
देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) से जिलेभर में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन एवं अन्य आपदा संबंधी घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0135-2626066, 0135-2726066, टोल फ्री 1077 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किए हैं। इन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान किया जा रहा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मानसून के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहकर जिले की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। 15 जून से अब तक कंट्रोल रूम में 60 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूमों के माध्यम से भी जनता की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में मानसून तैयारियों को लेकर सभी विभागों एवं नगर निकायों के अधिकारियों के साथ पूर्व में समीक्षा बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। रेड अलर्ट अथवा जलभराव जैसी परिस्थितियों में क्यूआरटी टीम तत्काल सक्रिय होकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करती है। उन्होंने बताया कि जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहता है तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित एवं समन्वित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
तहसीलवार कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर:
सदर: 8267062618
डोईवाला: 0135-2695888, 8171416704
चकराता: 7300567208
विकासनगर: 7579466335
ऋषिकेश: 0135-2436212
कालसी: 9456739919
त्यूनी: 8755398730

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

59 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago